1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

गोविंदा के बेटे यशवर्धन बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार

गोविंदा को बॉलीवुड में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपने डांस, स्टाइल और कॉमेडी से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है। इस अभिनेता ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ये अलग बात है कि हाल के दिनों में गोविंदा का जादू फीका रहा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। इस संबंध में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है।

सुनीत ने बताया कि उनके बेटे यशवर्धन जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने कहा, लॉकडाउन के कारण यशवर्धन की बॉलीवुड डेब्यू में देरी हुई है। फिलहाल हम कुछ लोगों से उनकी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हम एक अच्छे प्रोडक्शन हाउस के साथ-साथ एक अच्छी कहानी की तलाश में हैं क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म होगी।

सुनीता अपने बेटे यशवर्धन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उनका बेटा यशवर्धन फिल्मों में कदम रखने के लिए खुद को तैयार कर रहा है। सुनीता ने कहा, यशवर्धन अपनी शारीरिक संरचना को बदलने के लिए प्रयासरत है। वह अभिनय सीखने, नृत्य करने और अन्य कामों को पूरा करने में व्यस्त है। हम बहुत जल्द ही उन्हें लॉन्च करेंगे। फैंस भी यशवर्धन की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं।

यशवर्धन ने साजिद नाडियावाला के अधीन रहकर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। उन्होंने ढिशूम, किक 2 और तड़प जैसी फिल्मों को असिस्ट किया है। असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में उनका अनुभव एक्टिंग में काम आ सकता है। गोविंदा की एक बेटी टीना आहूजा भी हैं। उन्होंने 2015 में स्मीप कांग की फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड के साथ अभिनय की शरुआत की थी। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, गीता बसरा और धर्मेंद्र भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *