1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पाकिस्तान की फजीहत, मैच से कुछ घंटे पहले ही न्यूजीलैंड ने रद्द की सीरीज

रावलपिंडी । न्यूजीलैंड सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड टीम को आज से पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना था उसके बाद उन्हें लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, न्यूजीलैंड सरकार की ओर से पाकिस्तान में खतरे को देखते हुए और बोर्ड सुरक्षा सलाहकार की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है कि न्यूजीलैंड की टीम दौरा को आगे जारी नहीं रखेगी। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे में जब कुछ घंटे का वक्त रह गया था, तब वहां उपद्रव की खबर आई सामने आई। इसके बाद खिलाडिय़ों को स्टेडियम पहुंचने के बजाए होटल के कमरों में ही रहने की हिदायत दी गई।

इसके अलावा क्रिकेट फैन्स को भी स्टेडियम में एंट्री नहीं करने दी गई। इस दौरे के रद्द होने के बाद अब जल्दी ही कीवी खिलाडिय़ों को पाकिस्तान से वापस बुलाने के इंतजाम किए जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड वाइट ने कहा कि हमें अपनी सरकार से जो सलाह मिली है, उसके बाद दौरा जारी रखना संभव नहीं था।

मुझे लगता है कि इससे पीसीबी को झटका लगा होगा

लेकिन खिलाडिय़ों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हम मानते हैं कि हमारे पास यही एक ऑप्शन बचा था।’पीसीबी ने अपने बयान में कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सरकार सभी मेहमान टीमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करती है।

हमने न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी इसका आश्वासन दिया था। उसने कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें बताया कि हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया प्रणाली है और मेहमान टीम के लिए किसी भी तरह का कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। पीसीबी ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम के साथ आए सुरक्षा अधिकारी भी यहां की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *