1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पाकिस्तान के चार विकेट पर 212 रन

किंगस्टन । पहले चार ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद बाबर आजम और फवाद आलम के बीच 158 रन की साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 212 रन बना लिये ।
वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। उनके गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया जब केमार रोच और जेडेन सील्स ने पाकिस्तान के तीन विकेट 3 . 5 ओवर में निकाल दिये ।

रोच ने आबिद अली (1) को स्लिप में लपकवाया और छह गेंद बाद अजहर ली (0) अपना विकेट गंवा बैठे ।सील्स ने इमरान बट (1) का विकेट लिया जिन्होंने विकेटकीपर जोशुआ डासिल्वा को कैच थमाया । मैदानी अंपायर ने अपील खारिज कर दी लेकिन रिव्यू लेने के बाद उन्हें आउट करार दिया गया ।
तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान आजम और आलम ने संभलकर खेला और अर्धशतक जमाये । स्कोर जब 160 रन था तो आलम को ऐंठन के कारण मैदान छोड़कर जाना पड़ा । उन्होंने 149 गेंद में नाबाद 76 रन बनाये ।
आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ पारी को आगे बढाया लेकिन स्कोर में आठ रन जोड़कर अपना विकेट गंवा बैठे । रोच ने दूसरी स्लिप में जैसन होल्डर के हाथों उन्हें लपकवाया ।
पहले दिन के आखिर में रिजवान 22 और फहीम अशरफ 23 रन बनाकर खेल रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *