1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

वेब सीरीज हीरा मंडी नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Bollywood : मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज हीरा मंडी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह कई सालों से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे हैं। इस सीरीज से भंसाली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करेंगे। महिला केंद्रित इस सीरीज में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां दिखने वाली हैं। अब जानकारी सामने आई है कि हीरा मंडी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है।

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भंसाली की इस वेब सीरीज का ऐलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हम यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं कि भंसाली की हीरा मंडी नेटफ्लिक्स पर आ रही है। यह बताने के लिए मेरे पास उपयुक्त शब्द नहीं हैं कि हम कितने उत्साहित हैं। फिल्ममेकर भंसाली नेटफ्लिक्स की इस ऑरिजनल सीरीज के लिए हमारे साथ साझेदारी कर रहे हैं।

सूत्र ने बताया था कि भंसाली हीरा मंडी के लिए हुमा कुरैशी को पहले ही फाइनल कर चुके हैं। हुमा की तरह सोनाक्षी सिन्हा सीरीज में सेक्स वर्कर की भूमिका में दिखेंगी। बताया गया था कि अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए सोनाक्षी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीरीज में वह मुजरा करती हुईं नजर आ सकती हैं, जो पाकीजा और उमराव जान से बिल्कुल अलग होगा। इसके लिए उन्होंने कथक सीखना शुरू कर दिया है।

यह नायिका केंद्रित वेब सीरीज होगी, जो भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान वेश्याओं और उनके अमीर ग्राहकों के जीवन के इर्दगिर्द घूमती है। कई पुरुष अभिनेता भी इसमें मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। सूत्र ने बताया था, भंसाली चाहते हैं कि हीरा मंडी में म्यूजिक, डांस व गाने एकदम अलग और बेहद खास हों। सच्चाई है कि सीरीज पाकीजा से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *