1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी पर भव्य मेले का आयोजन

उत्तरकाशी। जिले में मौजूद शेषनाग देवता मंदिर में हर साल नाग पंचमी के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। यमुनोत्रीधाम क्षेत्र से लगे कुपड़ा गांव में यह मंदिर मौजूद है और यहां बाहरी क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। शुक्रवार को नाग पंचमी के मौके पर भी यहां भव्य मेले का आयोजन किया गया। शेषनाग देवता मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़ जुटी। ऐसी मान्यता है कि यहां पर मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है और मनोकामना पूर्ण होने पर उक्त श्रद्वालुओं द्वारा यहां अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है।

नाग पंचमी के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी शेषनाग देवता मंदिर में पहुंचे। नाग पंचमी के मौके पर यहां ग्रामीण अपनी गाय और भैस का दूध-दही-घी-मक्खन एकत्रित कर रखते हैं।

ग्रामीण पशुओं के साथ ही क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए इसे नागदेवता को चढ़ाते हैं। मान्यता है कि जो श्रद्वालु सच्चे मन से यहां आता है, शेषनाग देवता उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।कुपड़ा गांव स्थित शेषनाग देवता मंदिर के प्रति कुपड़ा गांव ही नहीं बल्कि बाहरी क्षेत्रों के लोगों में भी अगाध आस्था है। ग्रामीणों ने शेषनाग देवता की दिव्य विग्रह मूर्तियों का जीर्णाेद्धार कराया है।शुक्रवार को मेले के दौरान दूर-दूर से कुपड़ा गांव पहुंचे श्रद्धालुओं ने शेषनाग देवता की डोली के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां दर्शनों को दिन भर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते रहे।

स्थानीय वेशभूषा के साथ लोक नृत्य व सांकृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर मेले में श्रद्धालुओं ने आराध्य देव शेषनाग, जाखेश्वर महादेव व शमेंश्वर देवता का आशीर्वाद लिया।
/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *