Bangladesh में हिंदुओं पर 100 कट्टरपंथियों का हमला, मंदिरों में की तोडफ़ोड़

ढाका । Bangladesh के खुलना जिले में मौलवियों के उकसाने पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने 50 से ज्यादा हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया। इस दौरान भीड़ ने 10 से अधिक मंदिरों को अपनी चपेट में लिया और जमकर तोडफ़ोड़ की।

यह घटना Bangladesh के खुलना जिले के रूपशा उपजिला के शियाली गांव की है। शियाली गांव में मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी गईं। साथ ही दुकानों और हिंदू लोगों के कुछ घरों में जमकर तोडफ़ोड़ हुई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिरों और घरों को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश करने के साथ इलाके में शांति व्यवस्था बरकरार रखने पर जोर दे रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे अल्पसंख्यक हिंदू महिला श्रद्धालुओं के एक समूह ने एक धार्मिक यात्रा निकाली थी। यह यात्रा पुरबा पारा मंदिर से शियाली श्मशान घाट तक थी। उन्होंने रास्ते में एक मस्जिद पार की थी। इस दौरान मस्जिद के इमाम ने चिल्लाते हुए यात्रा का विरोध किया। इससे हिंदू भक्तों और इस्लामी मौलवी के बीच तीखी बहस हुई।

पुलिस के मुताबिक बीती शाम करीब पांच बजकर 45 मिनट पर करीब सौ हमलावर धारदार हथियारों के साथ तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। हिंसा के दौरान चार मंदिरों को तोड़ा गया और एक घर में जमकर तोडफ़ोड़ की गई। साथ ही शियाली गांव में हिंदू समुदाय के लोगों की छह दुकानों में तोडफ़ोड़ की गई। सौ से अधिक मुस्लिमों ने धारदार हथियारों से हमला किया।

एसपी (खुलना) महबूब हसन ने बताया कि इलाके में पुलिस टीमों को तैनात कर दिया गया है और शियाली गांव में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *