न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा- आखिरी 3 मिनट में 4 बचाव कर श्रीजेश बने हीरो

टोक्यो ,। भारत की मेंस हॉकी टीम ने टोक्यो Olympics की टर्फ पर अपने सफर की शुरुआत जीत से की है। अपने पहले मैच में उसने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। भारत ने ये मुकाबला 3-2 से जीता। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से शानदार मुकाबला देखने को मिला।

Olympics इस जीत के साथ मनप्रीत सिंह की टीम को आगे बढऩे के लिए जिस टॉनिक की दरकार थी, वो मिल चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 3 गोल दो खिलाडिय़ों ने मिलकर किए। हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे जबकि एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से अटैकिंग और रोमांचक हॉकी देखने को मिली।

मुकाबले का पहला गोल न्यूजीलैंड की ओर से हुआ। कीवी टीम ने मैच के पहले 2 मिनटों में ही गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। लेकिन इसके बाद भारत ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। भारत के लिए न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट पर पहला गोल हरमनप्रीत सिंह के स्टिक से हुआ।  दोनों टीमों के बीच मैच का पहला चर्टर 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।

हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज

मैच का चौथा चर्टर गोलरहित रहा लेकिन सबसे रोमांचक हुआ। इस चर्टर में न्यूजीलैंड ने भारतीय गोलपोस्ट में गेंद को डालने की कई कोशिशें की, हालांकि वो नाकाम रही। चौथे चर्टर में जब आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश उसकी कोशिशों के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने अपनी सूझबूझ से कॉर्नर पर गोल दागने के न्यूजीलैंड की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया, जिस वजह से भारत ये मुकाबला 3-2 से जीतने में कामयाब रहा। भारत का अगला मैच इससे भी बड़ा होगा, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों टीमों के बीच ये मैच रविवार को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *