1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

काशी सिंह ऐरी चुने गए Uttarakhand क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष

देहरादून । Uttarakhand पूर्व विधायक और यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी को उत्तराखंड क्रांति दल का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उत्तराखंड क्रान्ति दल का द्विवार्षिक अधिवेशन शास्त्री नगर देहरादून स्थित राजधानी वैडिंग प्वाइंट में दल के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थित व प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से भारी संख्या मे पहुंचे कार्यकर्ता व डेलीगेट्स के उत्साह के बीच शुरु हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट, दल के वरिष्ठ नेता काशी सिहं ऐरी, त्रिवेन्द्र सिंह पंवार, नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी सहित दल के सर्वोच्च नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Uttarakhand दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता मे शुरू प्रथम सत्र की बैठक में अपने स्वागत भाषण में दल के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष बी.डी. रतूड़ी ने दल की मजबूती के लिये सामूहिक प्रयास व सामूहिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज दल के सामने प्रदेश को बचाने की जो चुनौतियां हैं एकजुट होकर ही उसका समना किया जा सकता है।
Uttarakhand पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि संगठन को गाँव तक मजबूत करना होगा। तभी सफलता मिल सकती है। प्रथम सत्र में दल की ओर से द्विवार्षिक रिपोर्ट सदन में रखने के पश्चात विभिन्न जिलो से आये जिलाध्यक्षों ने जनपद की रिपोर्ट सदन में रखी व दल की मजबूती के लिये कार्य करने का संकल्प लिया। कोविड नियमो की बाध्यता के बाद भी प्रदेश के दूर दराज छैत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ता महाधिवेशन में पहुंचे इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं के भारी उत्तसाह के बीच उक्रांद का द्विवार्षिक महाअधिवेशन शुरू
राजनीतिक प्रस्ताव में गैरसैंण को स्थायी घोषित करने, मूलनिवास को सन 1950 लागू करने,राज के मूलनिवासियों को 70 प्रतिशत आरक्षण लागू करने,राज्यान्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देना,सख्त भू-कानून लागू करने,पर्यटन और तीर्थाटन को उद्योग का दर्जा देने,समूह ग की भर्ती लोक स्व आयोग की परिधि से बाहर किया जाय ,पुलिस ग्रेड पे की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ किया जाय सहित 18 राजनीतिक प्रस्ताव पास किये गये। शांय 5. 30 बजे चुनाव की प्रक्रिया आरम्भ हुये। दल की ओर से इंद्र सिंह मनराल निर्वाचन अधिकारी, तथा विजय बौड़ाई सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गए।
सदन में बी०डी० रतूड़ी द्वारा दल के केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिये काशी सिंह ऐरी के नाम का प्रस्ताव रखा, प्रस्ताव का अनुमोदन दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, डा नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, एपी जुयाल, हरीश पाठक, चंद्र शेखर कापड़ी व सुरेंद्र कुकरेती ने किया। सर्व सहमति से सदन में चुनाव अधिकारी इंद्र मनराल व सह चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय बौड़ाई ने काशी सिंह ऐरी को सदन के बीच उत्तराखंड क्रांति दल का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। सदन को संबोधित करते हुये नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऐरी कहा कि जो गलतियां अभी तक हुई है उन गलतियों को दोहराया नहीं जायेगा। प्रत्येक को जबाबदेह होना पड़ेगा। प्रत्येक पदाधिकारी का आंकलन उसके कार्यो के अनुसार किया जायेगा। समस्त उक्रांद कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ श्री ऐरी ही का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *