sports News : आज से शुरू होगा खेलों का mahaakumbh

टोक्यो ।  खेलों का mahaakumbh कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद अब इसका आयोजन होने जा रहा है।mahaakumbh के लिए दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस खूबसूरत समारोह के आयोजन को कहां और कैसे देख सकते हैं।

कब से शुरू होगा ओलंपिक?

mahaakumbh टोक्यो ओलंपिक 2020 रविवार यानी 23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में होगा।
कितने बजे होगा उद्घाटन समारोह?
टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा।
किस चैनल पर होगा प्रसारण?
समारोह का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसे देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *