1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

धर्मनगरी : फिल्म ‘Haseen Dilruba’ को लेकर हंगामा जारी

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी के आसपास के इलाकों में फिल्माई गई Haseen Dilruba मूवी रिलीज के बाद विवादों से घिर गई है। फिल्म Haseen Dilruba में दिखाए गए कुछ विवादित दृश्यों की वजह से हिंदू संगठनों में गुस्सा है। हिंदू जागरण मंच महानगर की टीम ने डायरेक्‍टर विनि‍ल मैथ्यू, अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री तापसी पन्नू का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
हिंदू जागरण मंच का कहना है कि फिल्म में इस प्रकार के दृश्य तीर्थनगरी हरिद्वार की संस्कृति और हिंदू समाज के लिए बहुत ही शर्मनाक हैं। फिल्म की रिलीज के बाद आप सब देख सकते हैं कि मां गंगा के साथ उत्तराखंड का कितना अपमान किया गया है। महानगर हिंदू जागरण मंच ने इसका सख्त विरोध करते हुए शासन-प्रशासन से फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। हिंदू जागरण मंच का कहना है अगर ऐसा नहीं किया गया तो इसके कलाकारों और फिल्म डायरेक्टर पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हिंदू जागरण मंच प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा।
इससे पहले हरिद्वार का तीर्थ पुरोहित समाज और गंगा सभा के साथ-साथ उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने भी फिल्म के दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। स्वामी यतीश्वरानंद का कहना था कि हिंदू देवी देवताओं के इस तरह के अपमान को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग इस तरह की फिल्में बना रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर बार-बार क्यों देवी देवताओं के स्थलों पर इस तरह का गलत कृत्य किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *