करीना कपूर अक्टूबर से शुरू करेंगी तख्त की शूटिंग! देखने को मिलेंगे कई फिल्मस्टार

निर्माता करण जौहर ने अपनी मल्टीस्टारर फिल्म तख्त का ऐलान तो बहुत पहले कर लिया था, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो पाई है। फिल्म पिछले साल ही शुरू हो जाती, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से यह आगे नहीं बढ़ पाई। अब करीना कपूर खान ने भी तख्त की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक करीना इसी साल से तख्त की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। वह अक्टूबर के महीने से अपना शूट शुरू कर सकती हैं। दूसरी बार मां बनने के बाद करीना इसी फिल्म के सेट से काम पर वापसी करेंगी। हालांकि, अभी खुद उन्होंने इस बारे में नहीं बताया है। मां बनने से पहले करीना ने आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा का काम निपटाया था। आजकल वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं।
पहले खबर थी कि दूसरी बार मां बनने के बाद करीना निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं।

करण जौहर की फिल्म तख्त की शूटिंग अक्टूबर में शुरू करेंगी करीना

रिपोर्ट के मुताबिक, हंसल के आगामी प्रोजेक्ट के साथ करीना वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू करने की योजना है। प्रोजेक्ट को कम समय में जल्दी फिल्माने की तैयारी है। दरअसल, करीना एक मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के कारण फिल्म का लंबा शेड्यूल नहीं चाहती हैं।

पिछले दिनों ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट करीना खान ट्रेंड कर रहा था। ये सारा मुद्दा फिल्म सीता को लेकर था। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने बताया कि माता सीता के किरदार के लिए करीना उपयुक्त नहीं हैं। खबरें आई थीं कि इसके लिए करीना ने 12 करोड़ रुपये की मांग की है। इस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी। उनका मानना था कि सीता मां के रोल के लिए 12 करोड़ रुपये की मांग मानवता के खिलाफ है।

तख्त पहली फिल्म है, जिससे करण जौहर पीरियड ड्रामा जॉनर में कदम रख रहे हैं। फिल्म शाहजहां के दो बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब की कहानी बताएगी। इसमें रणवीर सिंह, औरंगजेब के भाई दारा शिकोह का रोल करेंगे, जबकि विक्की कौशल मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में दिखाई देंगे। यह एक बहुत बड़े बजट फिल्म की फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर भी एक खास भूमिका निभाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *