1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

टेनिस : बार्टी और प्लिसकोवा की भिड़ंत से विम्बलडन को मिलेगी नयी महिला चैंपियन

लंदन । विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को लगातार सेटों में पराजित कर पहली बार वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका मुकाबला आठवीं सीड चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा से होगा जो दूसरी सीड बेलारूस की अर्यना सबालेंका को तीन सेटों के संघर्ष में हराकर पहली बार फ़ाइनल में पहुंची हैं। बार्टी और प्लिसकोवा की भिड़ंत से विम्बलडन को महिला वर्ग में नयी चैंपियन मिलेगी।

बार्टी ने आज पहले सेमीफाइनल में केर्बर को एक घंटे 27 मिनट में 6-3, 7-6 से पराजित किया। बार्टी ने पहला सेट आसानी से जीत लिया। हालांकि दूसरे सेट में 3-5 से पिछड़ते हुए उन्होंने नौंवें गेम में महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल किया और 10वें गेम में अपनी सर्विस कायम रखते हुए स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। मैच में फिर 6-6 की बराबरी होने पर सेट टाई ब्रेक में चला गया ।

बार्टी और प्लिसकोवा में होगी भिड़ंत

टाई ब्रेक में बार्टी ने जल्द ही 6-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। केर्बर ने हालांकि लगातार तीन अंक लेकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन बार्टी ने सातवां अंक लेकर टाई ब्रेक को 7-3 से समाप्त कर मैच का फैसला कर दिया और फाइनल में पहुंच गयीं।

बार्टी का यह दूसरा ग्रैंड स्लेम फ़ाइनल है। इससे पहले उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था और 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं।

दूसरे सेमीफाइनल में आठवीं सीड प्लिसकोवा ने दूसरी सीड सबालेंका को एक घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में 5-7, 6-4, 6-4 से हराया। प्लिसकोवा ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट जीतकर फ़ाइनल का टिकट कटा लिया। निर्णायक सेट के पहले गेम में प्लिसकोवा ने महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल किया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ।

प्लिसकोवा का यह पहला विम्बलडन फ़ाइनल और दूसरा ग्रैंड स्लेम फ़ाइनल है। वह इससे पहले 2016 में यूएस ओपन में उपविजेता रही थीं। वह मौजूदा वर्ष में ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर और फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर तक पहुंची थीं लेकिन विम्बलडन में उन्होंने फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *