1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Akshay सितंबर से फिर शुरू कर सकते हैं फिल्म राम सेतु की शूटिंग

Bollwood : आने वाले दिनों में अक्षय कुमार एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। राम सेतु भी उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके चलते फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी गई थी। अब खबर है कि अक्षय सितंबर से फिर फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

राम सेतु की शूटिंग के लिए श्रीलंका जाना मुश्किल

उन्होंने मानसून सीजन खत्म होने के बाद शूट फिर से शुरू करने का फैसला किया है क्योंकि फिल्म की शूटिंग खुले में होगी। टीम का शूटिंग के लिए श्रीलंका जाना मुश्किल है। दरअसल, श्रीलंका में 15 दिनों का चरंटाइन जरूरी है। ऐसे में अक्षय 15 दिन बिना काम के नहीं रह सकते। टीम ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी, जिसके चलते शूटिंग और पीछे खिसके।

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म रामसेतु में अक्षय भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी कहानी को पर्दे पर लाने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय पुरातत्त्वविद् का किरदार निभाएंगे। फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। नुसरत इसमें उनकी पत्नी की भूमिका में होंगी और जैकलीन, अक्षय की टीम मेंबर होंगी, जो मिशन राम सेतु में अक्षय की मदद करती हैं।

अक्षय ने पिछले साल दिवाली पर राम सेतु का ऐलान किया था। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। इसके साथ अक्षय ने लिखा था, इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाया, जो आने वाले पीढिय़ों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है राम सेतु। आपको दीपावली की शुभकामनाएं।

अक्षय रामसेतु के अलावा फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं, जिसमें कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी बनी है। बेलबॉटम भी अक्षय की चर्चित फिल्मों में से एक है। इसमें वह अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय फिल्म अतरंगी रे में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान दिखाई देंगी। वह पृथ्वीराज, हाउसफुल 5 और रक्षाबंधन जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *