1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

गणेश जोशी ने 144 लाख की लागत से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास किया

देहरादून। औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा राजेन्द्र नगर के गली नं.-10 में तकरीबन 17,000 क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 144 लाख रुपए की लागत से नलकूप का शिलान्यास किया गया।  इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नंदनी शर्मा,  कंचन ठाकुर, राजेन्द्र नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल तथा भाजपा नेता राकेश जोशी द्वारा कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

राजेन्द्रनगर में 45 दिनों में बनेगा नलकूप, 17000 क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हमारी मूलभूत आवश्यकता है। एक बार के लिए हम सड़क, नाली जैसी सुविधाओं के बिना रह सकते हैं परंतु पीने का पानी हमारी सबसे बुनियादी आवश्यकता है। चुनाव के समय मुझे पेयजल समस्या के बारे में बताया गया था तब हमने तत्काल ही एक नलकूप लगवाया था। तब से आज तक जनसंख्या बढ़ जाने के कारण एक और नलकूप की आवश्यता पड़ रही थी, इसलिए आज यहां नलकूप स्थापित किए जाने का काम प्रारम्भ किया गया है। मुझे अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि 144.22 लाख की लागत से इस नलकूप को 250 मीटर गहराई तक बोर किया जाएगा। लगभग 1000 से 1500 एलपीएम पानी यहां से निकलने की उम्मीद की जा रही है। और बताया गया है कि यह काम आगामी 45 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुझे यह अवगत करवाते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मसूरी क्षेत्र में 700 करोड़ की लागत से टनल निर्माण, 144 करोड़ की लागत से मसूरी के लिए यमुना नदी से पेयजल योजना, 400 करोड़ की लागत से मसूरी-देहरादून रोपवे का निमार्ण किया जा रहा है, इसी प्रकार लगभग 90 करोड़ की लागत से सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, राजपुर में 06 करोड़ की लागत से बन कर लगभग तैयार हो चुका श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क क्षेत्र के विकास का विवरण स्वयं दे रहे हैं। काबीना मंत्री ने कोरोना टीकाकरण हेतु प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते नागरिकों का आह्वान किया कि टीकाकरण हेतु स्थानीय स्तर पर कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं इसलिए टीकारण अवश्य करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *