1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

खेल समाचार : दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को 97 पर निपटाया

सेंत लूसिया  । लुंगी एनगिदी (19 रन पर पांच विकेट ) और एनरिक नोर्त्जे ( 35 रन पर चार विकेट ) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन गुरूवार को मात्र 97 रन पर ढेर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में स्टंप्स तक चार विकेट पर 128 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 31 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हो गयी है।

वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और उसने 56 रन तक अपने सात विकेट गंवा दिए। विंडीज के तीन विकेट तो 56 रन के स्कोर पर ही गिरे। सलामी बल्लेबाज शायी हॉप ने 15 रन बनाये जबकि एन्क्रूमाह बोनर तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की तेज बाउंसर हेलमेट पर लगने से कन्कशन के शिकार हो गए। बोनर दक्षिण अफ्रीका की पारी में क्षेत्ररक्षण करने नहीं उतरे और उनकी जगह फील्ड में कीरन पॉवेल ने संभाली।

बोनर को नोर्त्जे की पहली गेंद ही हेलमेट पर लगी। जांच कराने के बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा और 10 रन बनाकर कैगिसो रबादा की गेंद पर बोल्ड हो गए। विंडीज ने ट्विटर पर बोनर के कन्कशन से पीडि़त होने की पुष्टि की है। विंडीज के पूर्व कप्तान जैसन होल्डर ने 41 गेंदों पर 20 रन और रहकीम कॉर्नवॉल ने 11गेंदों पर 13 रन बनाकर विंडीज को 97 रन तक पहुंचाया।

केमार रोच ने पारी के पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एवं ओपनर डीन एल्गर का विकेट लेकर विंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन मारक्रम ने कीगन पेटरसन 19 के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 रन और डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *