आरती सिंह ने शॉर्ट ड्रेस में लूटा फैंस का चैन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह इन दिनों अपने बोल्ड लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आरती सिंह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में आरती ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में उनका हॉट अंदाज देखते ही बन रहा है। लुक की बात करें तो आरती स्काई कलर शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। आरती का ये लुक फैंस को खूब भा रहा है। वे आरती की तस्वीरों को लाइक करने के साथ-साथ उन पर कमेंट भी कर रहे हैं।

करियर की बात करें तो आरती ने 2007 में टीवी शो मायका से डेब्यू किया था। इसके बाद वह गृहस्थी, थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है, परिचय-नई जिंदगी के सपनों का, उतरन, ये है मोहब्बतें और वारिस जैसे टीवी शोज में नजर आईं।
इसके बाद आरती को बिग बॉस 13 में भी नजर आई। वैसे तो आरती इस गेम शो के आखिर तक पहुंची थी लेकिनइस रियलिटी शो से आरती सिंह के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। बिग बॉस 13 करने के बाद भी आरती सिंह अभी तो ना किसी म्यूजिक वीडियो, फिल्म या टीवी शो में नजर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *