यूथ कांग्रेस ने गंगा में विसर्जित की पांच सौ कोरोना मृतकों की अस्थियां

हरिद्वार। युवा कांग्रेस ने दिल्ली के विभिन्न शमशान घाटों से ऐसे पांच सौ मृतकों की अस्थियां एकत्र हरिद्वार लाकर पूर्ण वैदिक विधि विधान से गंगा में विसर्जित की।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश पर हरिद्वार लाए गए अस्थि कलशों को यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में हरकी पैड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर पूरे विधि विधान से गंगा में प्रवाहित कर श्रद्धांजलि दी गयी।  इस अवसर पर रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अन्य प्रदेशों से भी लावारिस अस्थियां एकत्र की जाएंगी।

रवि बहादुर ने कहा कि हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद गंगा में अस्थियां विसर्जित करने पर ही मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। दिल्ली युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव व दिव्यांश गिरिधर ने कहा युवा कांग्रेस अभियान चलाकर दिल्ली के समस्त शमशान घाटों से लावारिस अस्थियां एकत्र कर रही है। जो लोग अपने परिजनों की अस्थियां हरिद्वार नही ला सकते उनकी भी मदद की जा रही है।

प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा और सोनू हसन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस इस मुश्किल घड़ी में बढ़चढ कर लोगों की सहायता कर रही है। इस अवसर पर करूंन पासवान, विनीत प्रसाद बंटू, गौतम नौटियाल, तुषार कपिल, रजत जैन, आकाश भाटी, शुभम जोशी, विनीश डबराल, मनीष, आलोक चौधरी, जगदीप असवाल, अनुराग वर्मा, महरूफ सलमानी, सुमित, संजीव नेताम आदि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *