1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Bageshwar News: कांग्रेसियों ने दिया पेट्रोल पंप पर धरना

 पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार को जमकर घेरा

बागेश्वर। बागेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया। उन्होंने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार को जमकर घेरा। साथ ही इनके दाम घटाने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढऩे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डंबल इंजन की सरकार पर महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम होने के आरोप लगाए गए।

पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसी माल रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ धरना दिया। इसबीच जाम की स्थिति भी बनी और पुलिस ने जाम खोलने में पसीना बहाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों का नियंत्रित करने में नाकाम हो गई है।

पेट्रोलियम पदार्थो के आए दिन दाम बढ़ रहे हैं। जिसका असर अन्य वस्तुओं पर भी पडऩे लगा है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। कहा कि कोविड-19 के कारण लोग पहले से परेशान हैं। गरीब परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी पैदा होने लगा है। उन्होंने ईंधन के दाम कम करने की मांग की। इस दौरान धीरज कोरंगा, बालकृष्ण, महेश पंत, अर्जुन देव, दिनेश कुमार, कवि जोशी, गीता रावल, धीरज कुमार, इंदिरा जोशी, ईश्वर पांडे, भूपेश खेतवाल, किशन कठायत, कुंदन गोस्वामी आदि मौजूद थे।

इधर कपकोट में कांग्रेस कमेटी ने नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। इस अवसर पर गोविद बिष्ट, हरीश ऐठानी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *