1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Birthday of CM Yogi: राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिवस है. नाथ सम्प्रदाय के अगुवा, गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ने लगातार पांच बार सांसद भी रह चुके हैं. योगी से यूपी की सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने वाले योगी आदित्‍यनाथ का नाम अजय सिंह बिष्‍ट था. लेकिन नाथ सम्प्रदाय की ओर से दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्‍म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था. इनके पिता का नाम आनन्‍द सिंह बिष्‍ट और माता का नाम सावित्री देवी है. योगी कुल सात-भाई बहन हैं. योगी आदित्यनाथ अपने माता-पिता के पांचवें संतान हैं. मात्र 22 साल की उम्र में वह योगी बन गए.

‘गणित से मास्टर हैं योगी आदित्यनाथ”

गढ़वाल विश्‍वविद्यालय से गणित से बीएससी करने वाले योगी आदित्यनाथ साल 1993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गोरखपुर पहुंचे. 15 फरवरी 1994 को गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा लेकर घर को छोड़ दिया और योगी बन गए.

साल 1998 में महंत अवैद्यनाथ ने योगी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया. इसके अलावा उन्होंने योगी को लोकसभा प्रत्याशी भी घोषित कर दिया. जिसके बाद हुए चुनाव में वह मात्र 26 साल की ही उम्र में जीतकर हासिल कर संसद भवन पहुंचे. पहले ही चुनाव में जीत दर्ज करने वाले योगी आदित्यनाथ को सबसे कम उम्र में सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ.

लगातार पांच बार जीते लोकसभा चुनाव

इसी दौर में योगी ने हिन्दू युवा वाहिनी और बजरंग दल जैसे संगठनों को मजबूती दी. योगी ने हिन्दुत्व और विकास का झंडा बुलंद किया. साल 2007 के विधानसभा चुनाव और 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बगावती तेवर भी दिखाए.

योगी आदित्यनाथ ने साल 1998, 99, 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में लगातार पांचवी जीत हासिल की. साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया और 19 मार्च 2017 को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *