दून एनिमल वेल्फेयर सोसाइटी ने बांटा राशन

देहरादून। दून एनिमल वेल्फेयर Doon Animal Welfare संस्था द्वारा तुरंत राशन इंतजाम कर मिल्ली कौर के सहयोग से 35 परिवारों को राशन वितरण किया गया। राशन, मास्क, सेनेटाइजर, बच्चांे के लिए खाने का समान संस्था द्वारा दिया गया। दून एनिमल वेल्फेयर Doon Animal Welfare द्वारा लवारिश पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। गौशाला में 700 पशुओं की सेवा भी की जा रही है।

वहीं शाम को संस्था द्वारा नंदा जी के साथ मिलकर चंदन नगर में 40 परिवारों तक राशन वितरण किया गया। बृहस्पतिवार को वार्ड 20 रेसकोर्स उत्तर में 40 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट ऋषि नन्दा ने व सोसाइटी से मिली कौर के साथ मिलकर बंटी गयी।

जिसमें मुख्य रूप से बिमला थपलियाल, बहन मानसी मिश्रा, क्रमराज चैधरी, सुनील तिवारी, राहुल पंवार, पण्डित नवल किशोर दुबे, गुप्ता व वार्ड 20 के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्येकर्ता गण उपस्थित रहे। दून एनिमल वेल्फेयर संस्था ने बृहस्पतिवार को दो अज्ञात लवारिश ,असहाय, बुजुर्गों को देहरादून ह‚स्पिटल से राजस्थान आश्रम में भेजा गया ताकि ये दोनो बुजुर्ग जल्दी स्वस्थ हो सके ओर इनकी देखभाल अच्छे से हो सकें। बिना रुके बिना थके सेवा में तत्पर है दून एनिमल वेल्फेयर संस्था करोंना काल मे दिन रात समाज सेवा में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *