1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में डांस नंबर करेंगी दिशा पटानी

दिशा पटानी Disha Patani पिछले काफी समय से फिल्म राधे को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म सुपर-डुपरहिट हो गई है। भले ही इसमें उनके काम की तारीफ हुई या नहीं, लेकिन दिशा के पास फिल्मों की कमी नहीं है। अब उनके खाते से एक और फिल्म जुड़ गई है। दिशा साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में डांस का तडक़ा लगाती नजर आएंगी। पुष्पा अल्लू अर्जुन की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है।
रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पटानी Disha Patani की फिल्म में एंट्री हो गई है। वह इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक धमाकेदार गाने पर थिरकती दिखेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक दिशा ने फिल्म में अपनी मौजूदगी पर भी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि वह अल्लू के साथ डांस करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और यह उनके सिनेमाई करियर का अब तक का सबसे यादगार पल होगा।

अल्लू के साथ डांस करने को लेकर दिशा सातवें आसमान पर हैं। दरअसल, वह उनके डांस की दीवानी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले इंस्टा स्टोरी पर अल्लू के डांस के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए थे। दिशा ने अपने पोस्ट में सवाल पूछा था कि अल्लू आखिर इतना बेहतरीन डांस कैसे कर लेते हैं? बता दें कि दिशा खुद एक शानदार डांसर हैं।

दिशा आजकल फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं और इसका निर्देशन कर रहे हैं मोहित सूरी। फिल्म में दिशा के साथ तारा सुतारिया भी नजर आएंगी, वहीं, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे। दिशा बागी 2, भारत और मलंग जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। वो बात अलग है कि उन्होंने अब तक किसी भी फिल्म में दर्शकों को अपनी मौजूदगी का अहसास नहीं कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *