1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

सेवा अभियान में 7 हजार 10 गांवों तक पंहुचे भाजपा कार्यकर्ताः मदन कौशिक

9 हजार शहरी वार्ड तक भी पहुंचे कर्यकर्ता

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गांवों में सेवा अभियान पूरी तरह से सफल रहा और यह कोरोना की समाप्ति तक जारी रहेगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए आंकड़ों का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि सेवा अभियान के तहत 30 मई को 7 हजार 10 गावों तक कर्यकर्ताओ ने पहुँँचकर लोगों की समस्या सुनी और जरुरतमन्दो की सेवा की।

इस दौरान 1 लाख 57 हजार 532 मास्क,सेनिटाइजर,4758 किट,10 हजार राशन किट,10,500 भोजन किट,13604 लोगो का थर्मलस्क्रीनिंग किया गया। अभियान में 5762 कार्यकर्ता, 528 जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक, मेयर,जिला पंचायत अध्यक्ष,सदस्य,ब्लॉक प्रमुख,क्षेत्र पंचायत और प्रधान ) सहित प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

मदन कौशिक बताया कि अस्पतालों में जरुरत और क्षमता के हिसाब से कई कार्यकर्ताओं को ब्लड के लिए मना किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके नंबर लेकर उनके दोबारा बुलाने को कहा। युवा मोर्चा इससे पहले भी 1000 यूनिट ब्लड रक्तदान कर चुका है। रक्तदान का अभियान 78 स्थानो पर चला जिसमें 623 कार्यकर्त्ताओं ने भागेदारी की। 45 हॉस्पिटल, ब्लड बैंक में कैंप आयोजित किए गए। जिलों में 35 स्थानों पर कुल मिलाकर मंडल स्तर 78 स्थानों पर रक्तदान का कार्यक्रम हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना का प्रभाव कम होने पर हर जनपद में फ्रंट लाइन कोरोना वारियर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने खुद की परवाह किये बिना कोरोना से जंग लड़ते रहे और उनका अथवा उनके परिजन का कोरोना से निधन हो गया ऐसे परिवार से मिलने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके घर जाकर उन्हें ढांढस बंधायेगे। प्रदेश एवं जिला स्तर पर ऐसे कर्यकर्ताओ के चिन्हिकरण के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *