IPL के बाद बर्मिंघम लीग में खेलेंगे मोइन अली

नई दिल्ली । IPL 2021 का सीजन स्थगित होने के बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली बर्मिंघम लीग में वेस्ट ब्रोमविच डार्टमाउथ (डब्ल्यूबीडी) के लिए खेलेंगे। मोइन अली आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार,बर्मिंघम लीग  वह हाल ही में भारत से स्वदेश लौटे हैं और उन्हें इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट से डब्ल्यूबीडी के लिए खेलने की इजाजत मिल गई है।

मोइन के भाई उमर और चचेरे भाई कबीर तथा अन्य भाई इस्माइल मोहम्मद भी इसी टीम के लिए खेलते हैं। मोइन के बड़े भाई कादिर क्लब के नियमित कप्तान थे लेकिन फिलहाल वह वोरचेस्टशायर की फर्स्ट टीम के कोच हैं। कादिर की अनुपस्थिति में कबीर टीम की कमान संभालेंगे।

आईपीएल के स्थगित होने के बाद स्वदेश लौटे इंग्लैंड के विभिन्न खिलाड़ी तीन जून से काउंटी में हिस्सा ले सकते हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) आने वाले दिनों में इन खिलाडिय़ों पर फैसला लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *