‘वर्साचे बेबी’ गाने में उर्वशी रौतेला ने पहने बोल्ड आउटफिट्स

बॉलीवुड BOLLYWOOD की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. जहां हाल ही में उन्होंने अपना नया म्यूजिक वीडियो गुरु रंधावा के साथ रिलीज किया है. एक्ट्रेस के इस गाने के नाम ‘डूब गए’ है. जिसके बाद अब वो अपने नए गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस के इस नए गाने का नाम ‘वर्साचे बेबी’ है. इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है

आपको बता दें, वर्साचे बेबी के रिलीज से पहले एक्ट्रेस इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित थीं, जहां उन्होंने इस गाने की कई झकल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था. वहीं इस गाने में एक्ट्रेस के आउटफिट्स को दोनतीला वर्साचे ने खुद एक्ट्रेस के लिए डिजाइन किया है. गाने में एक्ट्रेस ने जो ड्रेसस पहनी है उसकी कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है.

दरअसल, उर्वशी को शुरुआत से ही महंगे कपड़ें पहनने का शोक रहा है. जहां बताया जाता है कि उर्वशी ने अपने भाई की शादी में 55 लाख रुपये की साड़ी को पहना था.

तो आप अब खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने आप पर कितना खर्चा करती होंगी.उर्वशी रौतेला इन दिनों आपने काम को लेकर बेहद सीरियस हैं. जहां वो अपने लिए लगातार प्रोजेक्ट्स को साइन कर रही हैं. उनके वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस हमें बहुत जल्द जिओ स्टूडियोज के आने वाले वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आएंगी.

इस सीरिज में वो रणदीप हुड्डा की पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. वहीं वो बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. जहां वो हमें बिग बजट सई-फाई फिल्म में दिखाई देंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस हमें एक आईआईटीइन और माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट के किरदार में दिखाई देंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *