एक बार फिर आगे बढ़ी ब्रह्मास्त्र फिल्म की रिलीज डेट, मेकर्स की ऐसी है प्लानिंग

फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पिछले काफी समय से चल रही थी और ऐसा कहा जा रहा था कि 2021 में रिलीज कर दी जाएगी।लेकिन अब कोरोना की वजह से देशभर के सिनेमा हॉल बंद है फिल्मों की शूटिंग नहीं की जा रही है। ऐसे में अब एक बार फिर से फिल्म की रिलीज को मेकर्स ने आगे बढ़ाने का प्लान किया है। खबरों में कहा जा रहा है कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज को भी लेकर आगे बढ़ाने की प्लानिंग की है। फिल्म साल 2022 तक के लिए आगे बढ़ चुकी है।

फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना काल की वह से इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाडिय़ा जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

देश में कोरोना वायरस का कहर साल 2020 की शुरुआत से लगातार बना हुआ है। पिछले साल जब देश में कोरोना की शुरूआत हुई थी तो उस वक्त सभी को इस बात की उम्मीद थी कि आगे आने वाला साल बेहतर होगा। लेकिन साल 2021 में भी कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

साल 2020 के मुकाबले इस साल महामारी अब विकराल रूप ले चुकी है। अब तक ना जाने कितने लोगों की मौत भी कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है। यही कारण है कि देश के अलग-अलग राज्यों ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिसकी वजह से आम जनजीवन के साथ कई बड़ी इंडस्ट्रीज भी प्रभावित हो रही है। इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री भी आती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लॉकडाउन की वजह से पिछले डेढ़ साल से फिल्म की रिलीज अटकी है। इसी लिस्ट में अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *