कर्फ़्यू को लेकर सरकार का बड़ा फ़ैसला

Dehradun: सरकार ने कर्फ्यू curfew की अवधि 21 मई को राशन और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर खोलने का समय बढ़ा दिया है। गुरुवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इसके आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, राशन और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर कोविड कर्फ्यू curfew की अवधि में केवल एक दिन के लिए (21 मई को ) सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे।

अभी तक यह समय दो घंटा कम सुबह सात बजे से 10 बजे तक था। बता दें कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रदेशभर में कोविड कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ा दिया है। इसके चलते दुकानें खोलने के समय को भी कम कर दिया था।

इसके साथ ही सरकार ने जनता की सुविधा को देखते हुए राशन की दुकानों को रोजाना खोलने का आदेश जारी किया गया था। राशन की दुकानें रोजाना सुबह सात से 10 बजे तक खुलती हैं। केवल 21 मई को राशन की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *