धनौल्टी विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम पंवार ने किया कंटेनमेंट जोन का दौरा

धनौल्टी। टिहरी के धनौल्टी Dhanaulti विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम पंवार ने बुधवार को कंटेनमेंट जोन गांव का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। प्रीतम पंवार ने विकासखंड के कंनस्यूड़ इंडियान, जामणी मिस्त्रियाणा और घोन गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। टिहरी के धनौल्टी Dhanaulti के ग्रामीणों ने बताया कि गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है। गांव में पेयजल व्यवस्था ठप है।

टिहरी के धनौल्टी Dhanaulti गांव के सभी लोग सड़क किनारे लगे एक हैंडपंप पर निर्भर हैं। ऐसे में भीड़ इकठ्ठा होने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इस समस्या के निदान के लिए जल संस्थान भी कुछ नहीं कर रहा है। इस मामले पर विधायक ने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव के कुछ परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, शासन-प्रशासन की तरफ से उनकी मदद की जाए। विधायक के जाने के बाद तहसीलदार शिप्रा वर्मा ने गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय राजस्व विभाग के कर्मचारियों से ताजा हालातों की जानकारी ली। उन्होंने गांव के आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को जल्द राशन किट उपलब्ध कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *