1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Breaking News :आधी रात परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Breaking News :हरिद्वार- हरिद्वार में आधी रात के दौलतपुर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती। लाखों के जेवरात और 80 हजार की नगदी ले उड़े बदमाश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने लिया जायजा। पुलिस के मुताबिक दौलतपुर गांव में मुकेश थर्माकोल की भट्टी चलाता है।

सोमवार आधी रात सात बदमाश उसकी भट्टी में जा घुसे और करीब तीन घंटे तक तमंचे के बल पर वहीं डेरा डाले रहे। इसके बाद बदमाश आम के पेड़ पर चढ़कर बगल में संदीप गिरी के घर में घुस गए।

बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बनाया। यहां लाखों के जेवरात और 80 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर विशाखा अशोक, सीआइयू टीम ने दौलतपुर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ित संदीप गिरी ने बताया कि छह बदमाश तमंचा लेकर उसके घर में घुसे थे, जबकि तीन बदमाश छत पर निगरानी कर रहे थे।

पहले उन्होंने खाना बनवा कर खाया और उसके बाद जेवर-नगदी के बारे में पूछा। वही इस दौरान उन्होंने थर्माकोल की भट्टी चलाने वाले मुकेश को भी अपने कब्जे में किए रखा। पुलिस मुकेश से भी पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

#Breaking News#

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *