विश्व में कोरोना से 16.30 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित

वाशिंगटन। विश्वभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक 16.30 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा 33.79 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढक़र 16 करोड़ 30 लाख 72 हजार 423 हो गयी है, जबकि 33 लाख 79 हजार 462 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है तथा यहां संक्रमित की संख्या तीन करोड़ 29 लाख 40 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 5.86 लाख लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में तीन लाख 78 हजार 741 मरीज स्वस्थ हुए हैं , जिससे रिकवरी दर 84.25 फीसदी हो गई है। अब तक दो करोड़ 11 लाख 74 हजार 076 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

इस दौरान 2,81,386 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढक़र दो करोड़ 49 लाख 65 हजार 463 हो गया। सक्रिय मामले 1,01,461 कम होकर 35 लाख 16 हजार 997 हो गये हैं। इसी दौरान 4,106 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढक़र 2,74,390 हो गयी है।

संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 59.39 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.07 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *