LOCKDOWN में अनुष्का शेट्टी इतनी बदल गई ‘बाहुबली’ की ‘देवसेना’

साउथ इंडिया की सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने लाजवाब अभिनय और गजब की अदाओं से लोगों के दिलों पर राज किया है. अनुष्का (Anushka) ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिसके दम पर वो इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं. अनुष्का को भारत में सबसे ज्यादा फेम मिला एस एस राजामौली (SS Rajamouli) और प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘बाहुबली’ (Bahubali) से. फिल्म में एक्ट्रेस ने ‘देवसेना’ (Devsena) का किरदार निभाया था. उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. अनुष्का ने ‘बाहुबली’ फिल्म के पहले भाग में ज्यादा स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया मगर फिल्म के दूसरे भाग में उनका प्रमुख रोल था.

अनुष्का शेट्टी आखिरी बार ‘निशब्दम’ (Nishabdam) फिल्म में नजर आई थीं. इस फिल्म में आर माधवन (R Madhavan) भी दिखाई दिये थे. ये फिल्म पिछले साल अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी. खबर है कि अनुष्का शेट्टी जल्द ही नवीन पॉलीशेट्टी (Naveen Polishetty) के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी. कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि अनुष्का को प्रभास के अपोजिट ‘आदिपुरुष’ में कास्ट करने के लिए अप्रोच किया गया था.

अनुष्का अपने लुक के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. उनकी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज (Anushka Shetty Bold Photos) काफी वायरल होती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की एक लेटेस्ट फोटो खूब वायरल हो रही है. ये फोटो एक्ट्रेस की लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान की रीसेंट फोटो  है जिसमें वो काफी अलग लग रही हैं. इस फोटो को देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस ने वेट गेन किया है मगर फिर भी एक्ट्रेस इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फोटो में उनकी स्माइल भी बहुत प्यारी लग रही है. ट्विटर पर कई यूजर्स ने अनुष्का की इस फोटो को पोस्ट किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *