1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

उत्तराखंड की मदद को आगे आए उद्योगपति अनंत अंबानी, दिए पांच करोड़ रुपए

देहरादून। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के दृष्टिगत उद्योगपति अनंत अंबानी व रिलायंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 5 करोड़ रुपए की राशि का योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री  ने कुछ दिन पहले ही देश के बड़े उद्योगपतियों से वर्चुअल बातचीत कर उनको उत्तराखंड की स्थितियों से अवगत कराया था। साथ ही कोरोना से जंग लड़ने के लिए उनसे सहायता भी मांगी थी। इसके बाद से ही कई उद्योगपति कोरोना से जंग लड़ने के लिए तमाम तरह से योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में उद्योगपति अनंत अंबानी ने भी कदम बढ़ाया है और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 5 करोड़ की राशि का सहयोग दिया है।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह दूसरे लोग भी सामने आकर इस आपदा की घड़ी में प्रदेश का साथ देंगे। अनंत अंबानी भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। 10 अप्रैल, 1995 को मुंबई में जन्मे अनंत के दो भाई-बहन हैं आकाश और ईशा. उन्हें मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज साम्राज्य के वारिस के रूप में देखा जाता है।

जूनियर अंबानी को क्रोनिक अस्थमा था। एक बच्चे के रूप में उन्होंने जो दवा ली, उससे उनका अत्यधिक वजन बढ़ने लगा। 2014 में, उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने का फैसला किया। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से वजन कम करने, सख्त आहार का पालन करने और हर दिन पांच से छह घंटे व्यायाम करने की दिशा में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *