शाहिद की इस आदत से जब परेशान हुईं मीरा

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे फिल्मों से काफी दूर हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। मीरा और शाहिद बॉलीवुड के चार्मिंग कपल के तौर पर जाने जाते हैं। यह जोड़ी अपनी बेहतरीन कमेस्ट्री की वजह से हमेशा चर्चा में रहती है। मीरा राजपूत का लाइफ स्टाइल भी अभिनेत्रियों जैसा है। मीरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से अपनी बातें शेयर करती रहती हैं। साथ ही वह अपनी फोटोज भी अक्सर शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह अपने पति और अभिनेता शाहिद कपूर के बिखरे पड़े जूते और मोजे देखकर परेशान हैं। मीरा ने तस्वीर के साथ एक पोस्ट भी लिखी है जिसमें वह संकेत दे रही है कि शाहिद कपूर वर्कआउट के बाद इसी तरह जूते-मोजे घर पर फैलाकर रखते हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा-क्या सभी आदमी ऐसे ही होते हैं?’
बता दें कि एक बार शाहिद कपूर के भाई और मीरा राजपूत के देवर ईशान खट्टर ने भी इस बात का खुलासा किया था कि उनकी भाभी के घर पर जूतों को लेकर बड़े सख्त नियम हैं।

ईशान ने यह बात नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में कही थी। शो में ईशान ने कहा था ‘वह जूतों को लेकर बहुत सख्त हैं। यह कमरे के बीच में नहीं होना चाहिए। यह कोने में होना चाहिए।‘ ईशान का कहना हैं कि ‘अपने भतीजे और भतीजी से मिलने के लिए मैंने यह प्रोटोकॉल सीख लिया है। पहले अपने जूते उतारिए, जहां उन्हें होना चाहिए और फिर घर में प्रवेश करिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *