1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

रवींद्र जडेजा की बदौलत सुपर किंग्स ने बेंगलोर को दी सीजन की पहली हार

मुम्बई । रवींद्र जडेजा (नाबाद 62 रन, 28 गेंद, 4 चौके, 5 छक्के और 13 रन देकर तीन विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौत चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 69 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने 192 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में विराट कोहली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 122 रन ही बना सकी।
उसकी ओर से देवदत्त पडीकल ने सबसे अधिक 34 रन बनाए जबकि ग्लैन मैक्सवेल के बल्ले से 22 रन निकले। इस जीत ने सुपर किंग्स को अंक तालिका में आठ अंकों बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टॉप पर पहुंचा दिया है। इस सीजन में चेन्नई की यह चौथी जीत है जबकि बेंगलोर को पहली हार मिली है।

इन दोनों के अलावा केल जेमीसन (16) और मोहम्मद सिराज (नाबाद 12) ही दहाई तक पहुंच सके। जडेजा और इमरान ताहिर (16-2) ने इस टीम को सम्भलने का मौका नहीं दिया। कोहली सिर्फ आठ रन बना सके। इसी तरह अब्राहम डिविलियर्स को जडेजा ने चार के निजी योग पर आउट किया। जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले, एक समय चेन्नई की टीम ने 19वें ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 154 रन बनाए थे। इस लिहाज से उसके अधिकतम 170-75 तक पहुंचने की उम्मीद बनती दिख रही थी लेकिन जडेजा ने अंतिम ओवर के तूफान में सारा समीकरण ही बदल दिया और जब यह ओवर समाप्त हुए तो स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में चार विकेट पर 191 रन टंग चुके थे।

जडेजा ने 221 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो रनों पर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *