1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

IPL : Chennai से हार के बाद KKR को एक और झटका

IPL : Chennai से हार के बाद KKR को एक और झटका

IPL : कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ऑयन मॉर्गन पर Chennai सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीएसके ने फाफ डुप्लेसी के नाबाद 95 रन और दीपक चाहर के चार विकेट की मदद से बुधवार की रात को कोलकाता नाइट राइडर्स पर 18 रन से जीत दर्ज की थी।

इस बड़े स्कोर वाले मैच में सीएसके ने तीन विकेट पर 220 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर 202 रन पर आउट हो गया।बताया जा रहा है कि केकेआर बुधवार को खेले गए मैच में सीएसके के खिलाफ निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक सकी थी।स्लो ओवर रेट के लिए केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगााया गया है।

केकेआर के लिए अभी तक ये सीजन खास नहीं रहा है। टीम को चार मैचों में से तीन में हार मिली है।केकेआर के अभी 2 प्वॉइंट है और वो प्वॉइंट टेबल पर छठें नंबर पर है। मोर्गन पर ये जुर्माना पहली बार उनकी टीम द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी ना करने की वजह से लगाया गया है।

अगर वो इस सीजन में दूसरी बार ये गलती करेंगे तो उन पर 24 लाख का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा उनकी टीम के खिलाडिय़ों पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगेगा, जो कि 6 लाख से कम होगा।बुधवार को मुंबई में खेले गए मैच में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया।

Chennai ने ओपनर फाफ डु प्लेसिस के नॉटआउट 95 रन की बदौलत 3 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया।221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के एक समय के 31 रन पर 5 विकेट गिर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *