PRINCE फिलिप का एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ हुआ अंतिम संस्कार

PRINCE फिलिप का एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ हुआ अंतिम संस्कार

लंदन। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग PRINCE फिलिप का शुक्रवार को 99 साल की उम्र में प्रिंस फिलिप का निधन हो गया था। जिनका शनिवार को विंडसर कैसल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों के मद्देनजर सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों के छोटे समूह का नेतृत्व किया।

ब्रिटिश समयानुसार अपराह्न तीन बजे एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ आधिकारिक रूप से विंडसर कैसल के सेंट जार्ज चैपल में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ यह समारोह बिना किसी उपदेश के धार्मिक कार्यक्रम जैसा रहा जैसी ड्यूक की इच्छा थी।

एलिजाबेथ ने इस दौरान काली ड्रेस पहन रखी थी और वह शव यात्रा में राजकीय बेंटले कार में सवार थीं। उनके पीछे राजपरिवार के अन्य सदस्य पैदल चल रहे थे। अंतिम संस्कार में प्रिंस चार्ल्स, राजकुमारी एने, प्रिंस एडवर्ड, प्रिंस विलियम और हैरी भी शामिल थे। चैपल पहुंचने पर एलिजाबेथ महामारी के चलते शारीरिक दूरी संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बैठीं।

आपको बता दें कि अंतिम संस्कार का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर किया। एडिनबर्ग के ड्यूक का 99 वर्ष की आयु में 9 अप्रैल को विंडसर कैसल में निधन हो गया था। PRINCE फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को र्कोफू के ग्रीक द्वीप पर हुआ था। उन्होंने क्वीन बनने से पांच साल पहले 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी, और वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महिला बनी।मई 2017 में ड्यूक 20,000 से अधिक एकल सार्वजनिक कार्यक्रम करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। महीने भर के इलाज के बाद उन्होंने पिछले महीने अस्पताल छोड़ दिया। उन्होंने बकिंघम पैलेस के अनुसार, पहले से मौजूद हृदय संबंधित रोग का उपचार करवाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *