1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

टिहरी में Water Sports एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का हुआ उद्घाटन

टिहरी में वॉटर स्पोट्र्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का हुआ उद्घाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कोटी कालोनी, टिहरी में Water Sports एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पिछले छह दशकों से आईटीबीपी के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे हैं। चाहे कैसी भी विपरीत परिस्थितियां हो, आईटीबीपी के जवानों ने हमेशा अपनी जान की परवाह न करते हुए उच्च स्तर पर बचाव और राहत कार्यों को अंजाम दिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आपदाओं के समय देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसके मद्देनजर ही टिहरी झील क्षेत्र में Water Sports एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट बनाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों के लंबे गौरवशाली इतिहास और अनुभव को देखते हुए इस संस्थान के संचालन और प्रबंधन का कार्य आईटीबीपी को सौंपने का निर्णय लिया गया है। यहां पैरा ग्लाइडिंग, पैरा मोटर, पैरासेलिंग बोट, स्कूबा ड्राइविंग, हॉट एयर बैलून, क्याकिंग, केनोइंग, हाईरोप कोर्स, रॉक क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग और ऑल टेरेन बाइक सहित कई साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी को इस संस्थान के संचालन के लिए राज्य सरकार से जो भी सहयोग चाहिए होगा, वह प्राथमिकता से उपलब्ध करवाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए समय-समय पर सरकार द्वारा भीमताल, अल्मोड़ा, सतपुली, टिहरी आदि स्थानों पर समय-समय पर विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी में  पलायन को रोकने के लिए पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। टिहरी झील इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *