बारां के छबड़ा में curfew : 5 दिन से घरों में कैद लोग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

बारां के छबड़ा में curfew : 5 दिन से घरों में कैद लोग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

 

छबड़ा में पांचवें दिन भी curfew जारी रहा। इस दौरान STF, RAC और पुलिस ने मुख्य मार्गों पर मौजूद रही। कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग पांच दिन से घरों में कैद हैं। कस्बे में हालात शांतिपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।पुलिस भी आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इधर, कर्फ्यू बढ़ने से घरों में कैद लोग दूध, सब्जी सहित दैनिक जरूरतों की सामग्री के लिए परेशान हो रहे हैं। कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों में निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर राजेंद्र विजय ने बताया कि छबड़ा में हालात शांतिपूर्ण है।

छबड़ा ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से SDM को कलेक्टर के नाम ज्ञान दिया गया। इसमें कर्फ्यू में सुबह 7 से 9 बजे तक छूट देने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि छबड़ा कस्बे में कर्फ्यू लगा हुआ है, जिससे आमजन को दूध, सब्जी, दवाइयों एवं घरेलू सामग्री के लिए दिक्कत हो रही है।

छबड़ा कस्बे में शनिवार देर शाम हुई चाकूबाजी को लेकर रविवार को दो पक्ष भिड़ गए। रविवार को विवाद बढ़ गया। बेकाबू भीड़ ने कस्बे में दुकानें, बसें, बाइक फूंक दीं। लूटपाट भी की। मेडिकल स्टोर तक को नहीं छोड़ा। पथराव में कई लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। 11-12 हवाई फायर भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *