1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Uttar Pradesh में आज से पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया शुरु

Uttar Pradesh में आज से पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया शुरु

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा elections का ‘सेमीफाइनल’ माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज 18 जिलों में 2. 21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।

जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। चार चरणों में होने वाले elections के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान हो रहा है।

पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं। चायत elections के पहले चरण में आगरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच हो रहा है।

इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है। elections केंद्रों के बाहर छह-छह फुट की दूरी पर घेरे बनाए गए हैं। दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *