पहली बार प्रियंका संग पंचायत चुनाव में उतरेगी कांग्रेस: तौकीर

पहली बार प्रियंका संग पंचायत चुनाव में उतरेगी कांग्रेस: तौकीर

मुरादाबाद । पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को लड़ाने की तैयारी है। चुनाव के मद्देनजर रविवार को जिला पार्टी दफ्तर पर कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव तौकीर अहमद ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से लोकसभा व विधान सभा में चुनाव लड़ती आ रही है लेकिन देहात की चुनाव में कभी नहीं उतरी। इस बार पहली बार कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का झंडा लहराने उतर रही है।

रविवार को कांग्रेस के जिला पार्टी आफिस पर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव तौकीर अहमद और प्रदेश सचिव व मुरादाबाद प्रभारी अरशद अली गुड्डू के साथ जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, असलम खुर्शीद की मौजूदगी में तमाम पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की बात कही।

अभी दो तीन पहले कांग्रेस ने एक सूची जारी है सोमवार तक दूसरी सूची भी जारी होने की बात कही गई। बैठक में पदाधिकारियों के संग विजय पाल, सुधीर पाठक संग तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महानगर दफ्तर पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिजवान कुरैशी संग बैठक राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी के साथ हुई, यहां भी पंचायत चुनाव को लेकर ऐसे प्रत्याशी को लाने की बात कही गई जिससे कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो। इस मौके पर कुछ लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *