1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

कोरोना मात देकर अस्पताल से घर लौटे सचिन तेंदुलकर

कोरोना मात देकर अस्पताल से घर लौटे सचिन तेंदुलकर

मुंबई, । कोरोनावायरस संक्रमण से उबरने के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अस्पताल से अपने घर वापस लौटे  चुके हैं. सचिन पिछले महीने 27 मार्च को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद 2 अप्रैल को एहतियात के तौर पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसके बाद से ही सचिन डॉक्टरों की निगरानी में ही अस्पताल में मौजूद थे. अब सचिन को करीब एक हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. सचिन ने खुद गुरुवार 8 अप्रैल को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. वह अभी पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ वक्त घर में ही आइसोलेशन में रहेंगे.

सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक बयान जारी किया, जिसमें इस बारे में बताया. उन्होंने लिखा, मैं अभी अस्पताल से घर लौटा हूं और फिलहाल आइसोलेट रहते हुए ही आराम करूंगा और पूरी तरह से उबरूंगा. दुआओं और और शुभकामनाओं के लिए मैं सबका धन्यवाद करता हूं.

मेडिकल स्टाफ का ऋणी
सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह अस्पताल से घर लौट आए हैं और कुछ दिन घर पर ही होम क्वारंटीन रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपने फैंस की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि वे मेडिकल स्टाफ के भी ऋणी हैं,जो पिछले वर्ष से भी अधिक पूरी लगन के साथ कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।

बता दें कि सचिन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके परिवार के दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था। हालांकि उनके परिवार के बाकी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 2 अप्रेल को ट्वीट करते हुए अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि कि वे जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे। साथ ही सचिन ने 2011 वर्ल्ड कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और खिलाड़ियों को बधाई भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *