भूस्खलन के मलबे में 21 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

भूस्खलन के मलबे में 21 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

लेम्बाता (इंडोनेशिया) । पूर्वी इंडोनेशिया के सुदूर क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे करीब 21 लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने मंगलवार को भी प्रयास जारी रखा।

दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्र और पड़ोस के पूर्वी तिमोर में खराब मौसम की वजह से लेंबाता द्वीपसमूह में रविवार को हुए भूस्खलन में कई गांव प्रभावित हुए। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के मुताबिक कम से कम 67 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सैकड़ों पुलिस, सैनिकों और निवासियों ने हाथों, फावड़ों और कुदालों की मदद से दबे हुए तलाश के लिए मलबा हटाया।

भारी बारिश की वजह से ये प्रयास बाधित हुए। मिट्टी में सनी एक लाश को निकालकर दफन करने के लिए ले जाने के दौरान लापता लोगों के रिश्तेदार रोते-बिलखते देखे गए। उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण भारी बारिश से आई बाढ़ में इंडोनेशिया में कम से कम 128 लोगों की और पूर्वी तिमोर में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए और हजारों लोग आपदाओं में विस्थापित हो गए जो लगातार भयावह होती जा रही है क्योंकि तूफान ऑस्ट्रेलिया की तरफ दक्षिण में बढ़ते हुए कई दिनों तक क्षेत्र को प्रभावित करना जारी रखेगा। इंडोनेशियाई आपदा अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 72 लोग लापता हैं। बचाव प्रयास मौसम और प्रभावित इलाकों के दूर-दराज होने की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। कई इलाकों में सडक़ें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *