1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

भाजपा की रीति नीति व्यवहारिकः नरेश बंसल

भाजपा की रीति नीति व्यवहारिकः नरेश बंसल :

देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी अपनी रीति नीति की व्यवहारिकता के कारण देश की सबसे सफल पार्टी बनी है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने आज देहरादून महानगर कार्यालय पर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक में बोलते हुए कहा कि यूं तो देश में दो हजार से ज्यादा राजनीतिक दल रजिस्टर्ड है पर उनका नाम भी किसी को ज्ञात नहीं है, भाजपा क्योंकि विचार की पार्टी है परिवार कि नहीं इसीलिए निरंतर आगे बढ़ रही है, अब देश में केवल भाजपा ही विचार पार्टी रह गई है जबकि विपक्षी दल एक एक परिवार तक सीमित हो गए हैं, उन्होंने कांग्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि विगत 20 वर्षों से उनका एक ही अध्यक्ष है ,जबकि हमारे यहां 10 व्यक्ति अध्यक्ष हो गए हैं किसी को नहीं पता होता कि हमारा अगला अध्यक्ष कौन होगा।

बंसल ने उत्तर प्रदेश में पिछली सपा सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके अपने परिवार के 35 सदस्यों को लाल बत्ती दी गई थी, जनता ने ऐसा जवाब दिया कि सरकार तो गई ही, अब उनके सभी सांसद भी एक मारुति कार में बैठ कर संसद जा सकते हैं। राज्यसभा सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निरंतर अध्ययन करने का परामर्श दिया क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता पर राजनीति के साथ समाज को दिशा देने की भी जिम्मेदारी है।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हमारे यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है और भूल करने पर बड़े से बड़े कार्यकर्ता को भी माफी नहीं है, भाजपा में ट्रैफिक दोनों तरफ से चलता है यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष से बूथ कार्यकर्ता तक और बूथ कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक अलग-अलग स्तरों पर विचार विमर्श कर नीतियां एवं कार्यक्रम बनाए जाते हैं द्य पार्टी को सदैव काम के लिए कार्यकर्ता और कार्यकर्ताओं के लिए काम की तलाश रहती है।

यहां कार्यकर्ता का सतत आकलन निरंतर किया जाता है। कार्यक्रम को महानगर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उदय पुंडीर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल विधायक हरबंस कपूर विनोद चमोली उमेश शर्मा काऊ महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल ने भी संबोधित किया। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट एवं मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *