ब्रिटेन ने पाकिस्तान समेत तीन देशों पर लगाया यात्रा बैन

ब्रिटेन ने पाकिस्तान समेत तीन देशों पर लगाया यात्रा बैन :

लंदन  । ब्रिटेन की सरकार ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप के प्रकोप के बीच अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में चार और देशों- बांग्लादेश, केन्या, पाकिस्तान और फिलीपीन को जोड़ा है।

परिवहन विभाग ने कहा कि ब्रिटेन में ताजा पाबंदियां नौ अप्रैल से प्रभाव में आएंगी। यात्रा प्रतिबंधों की शर्तों के अनुसार, पिछले दस दिन में उक्त देशों से रवाना होने वाले या इन देशों की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इंग्लैंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ब्रिटेन और आयरलैंड के नागरिक तथा ब्रिटेन में निवास का अधिकार रखने वाले लोग प्रवेश कर सकते हैं लेकिन उन्हें दस दिन तक सरकार द्वारा स्वीकृत होटल में खुद के खर्च पर पृथक-वास में रहना होगा। ब्रिटेन की यात्रा पाबंदी वाली सूची में अब कुल 39 देशों के नाम हैं। इनमें ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं, जहां वायरस के दो नये स्वरूपों का पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *