1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

अखिलेश से मिला मौलानाओं का शिष्टमंडल

अखिलेश से मिला मौलानाओं का शिष्टमंडल :

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ताओं से भेंट की और होली की बधाई दी। इस मौके पर लगभग एक दर्जन मौलानाओं ने भी, जो कई जनपदों से आए थे और सबने मिलकर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का भरोसा दिलाया।

सपा प्रमुख से मिलने वालों में मौलाना मोहम्मद इकबाल खां कादरी साहब लखनऊ, मौलाना मासूम रजा एवं मौलाना इसराईल बाराबंकी, मौलाना तफसीर हुसेन महाराजगंज, मौलाना आफताब देवरिया, चौधरी मजाहिर राना एडवोकेट सहारनपुर, मोहम्मद रेहान पूर्व विधायक तथा शकील खां लखनऊ और मौलाना हसीब, मौलाना जफीर, मौलाना जान मोहम्मद, मौलाना अबू बकर, मौलाना अजीमुद्दीन और मौलाना मोईन अयोध्या शामिल रहें।इन सभी मौलानाओं का कहना था कि जनता मंहगाई, बेकारी और कोरोना बीमारी से त्रस्त है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं है। अल्पसंख्यकों की संस्थाओं से भेदभाव किया जाता है।

भाजपा सरकार राग द्वेष से निर्णय करती है। सभी का मानना था कि समाजवादी पार्टी ही सबका सम्मान करती है। कहा कि समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर समाजवादी पार्टी चलती है। सभी लोग यह महसूस कर रहे हैं कि भाजपा की गलत नीतियों से छुटकारा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही मिल सकता है। अखिलेश ने कहा कि विकास के लिए समाज में सौहार्द और शांति व्यवस्था का बना रहना आवश्यक है। नफरत और समाज के बंटवारे की राजनीति कभी सकारात्मक नहीं हो सकती है। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जनहित की योजनाओं को जमीन पर उतारा गया था। जिसका व्यापक प्रभाव पड़ा। भाजपा संकुचित मन-मस्तिष्क की पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *