1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

भारत में बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण

भारत में बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण :

पिछले 24 घंटे में 62 हजार के पार आए नए मामले, मौतों में हुआ इजाफा

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढक़र 1,19,08,910 हो गई। यह इस वर्ष की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार लगातार 17वें दिन नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढक़र 4,52,647 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.80 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 94.85 प्रतिशत रह गई है। देश में 24 घंटे की अवधि में 62,258 नए मामले सामने आए, जो 16 अक्टूबर, 2020 के बाद एक दिन में सर्वाधिक हैं। पिछले एक दिन में संक्रमण से 291 और मरीजों की मौत होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढक़र 1,61,240 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना ने देशभर में 291 लोगों की जान ली है। इनमें से मौत के 75.6 प्रतिशत मामले, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक के हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा 112 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। इसके बाद पंजाब में 59, छत्तीसगढ़ में 22, केरल में 14 और कर्नाटक में 13 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। देश में संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.35 फीसदी तक रह गई है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक केस
पिछले साल 16 अक्टूबर को 24 घंटे के अंतराल में संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले वाले राज्यों में महाराष्ट्र अब भी अव्वल है, जहां एक दिन में 36 हजार 902 नए मामले आए हैं। इसके बाद पंजाब में 3122, छत्तीसगढ़ में 2665, कर्नाटक में 2566, गुजरात में 2190 और मध्य प्रदेश में 2 हजार 91 नए मामले आए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 36,902 नए मरीज मिले। राज्य में 17,019 ठीक हुए, जबकि 112 की मौत हुई। राज्य में बीते दिन में मिले मरीजों का आंकड़ा महामारी की शुरुआत से अब तक एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 26 मार्च को यहां 35,952 केस आए थे। राज्य में अब तक 26.37 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,907 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.82 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

देश में तेजी से बढ़े सक्रिय मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 30,386 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,12,95,023 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। बता दें कि 15 फरवरी के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है, इसी के साथ सक्रिय मामले 4,52,647 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में यह कुल संक्रमितों का 3.8 प्रतिशत है। देश के तीन राज्यों में 73 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, केरल और पंजाब हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 62.69 प्रतिशत केस हैं, इसके बाद केरल में 5.43 प्रतिशत और पंजाब में 5 प्रतिशत ऐक्टिव केस हैं।

दिल्ली: इस साल में पहली बार सबसे ज्यादा मरीज मिले
दिल्ली में शुक्रवार को 1,534 नए केस आए। यह इस साल एक दिन में मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 25 मार्च को 1,515 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 971 मरीज ठीक हुए और 9 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.54 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.37 लाख ठीक हुए हैं और 10,987 ने जान गंवाई है। अभी 6,051 का इलाज चल रहा है।

देश के 14 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
बीते 24 घंटों में देश के 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे रहे जहां कोरोना वायरस की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दमन और दीव, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 26 मार्च तक देशभर में 23,97,69,553 नमूनों की जांच की जा चुकी है, शुक्रवार को 11,64,915 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *