1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी

महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी :

नई दिल्ली। छह राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है।
पिछले 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है।
महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्या अभी भी सबसे अधिक 31,855 (59.57 प्रतिशत) है। इसके बाद पंजाब में 2,613 और केरल में 2,456 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं।
दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 3.95 लाख (3,95,192) है।यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 26,735 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 74.32 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 62.91 प्रतिशत है।
आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 5.31 करोड़ (5,31,45,709) वैक्सीन खुराक 8,61,292 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है।
इनमें 79,80,849 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 50,61,790 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 84,78,478 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 32,37,381 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 51,31,949 लाभार्थी (पहली खुराक) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैंक्व। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,32,55,262 से अधिक लाभार्थी हैं।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 68वें दिन 23 लाख (23,03,305) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई (24 मार्च 2021)। इनमें 38,243 सत्रों के जरिये 21,13,323 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई और 1,89,982 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। जैसा नीचे दर्शाया गया है, आठ राज्यों में समग्र खुराकों (5,31,45,709) का 60 साठ प्रतिशत दिया गया है। भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,12,31,650 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.28 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 26,490 मामले ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर आज 10,836,458 है
पिछले 24 घंटों में कोविड से 251 लोगों की मौत हुईं है।
दैनिक मृत्यु के मामले में 78.49 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 95 जबकि पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की कोविड से मौत हुई है।
चौदह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित), गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लद्दाख (केंद्र शासित), सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *