1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

भारत-अमेरिका के बीच बढ़ेगा सैन्य इंगेजमेंट

नई दिल्लीअमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टीन भारत के तीन दिन के दौरे पर हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच विज्ञान भवन में प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता हुई। जिसमें दोनों मंत्री संयुक्त रूप से थोड़ी देर में एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। ऑस्टीन से वार्ता को खत्म करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने सैन्य संधि का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया है, इसको लेकर दोनों देशों के रक्षा मंत्री एक संयुक्त बयान जारी करने वाले हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को विस्तृत वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय रणनीतिक सबंधों को और विस्तार देने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलती स्थिति और आतंकवाद की चुनौती जैसे विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। ऑस्टिन तीन देशों की यात्रा के कार्यक्रम के तहत जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के बाद भारत आए हैं। इस यात्रा को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की क्षेत्र में अपने निकट सहयोगियों एवं साझेदारों के साथ संबंधों को लेकर मजबूत प्रतिबद्धता दर्शाने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है।

विज्ञान भवन में हो रही वार्ता के दौरान ऑस्टीन ने कहा तेजी से बदलते अंतरराष्ट्रीय ढर्रे के बीच भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है। मैं इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए हमारे दृष्टिकोण के एक केंद्रीय स्तंभ के रूप में भारत के साथ रक्षा साझेदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारा संबंध स्वतंत्र और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र का एक गढ़ है। ऑस्टिन शनिवार सुबह राष्ट्रीय समर स्मारक गए और भारत के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वार्ता से पहले उन्हें विज्ञान भवन परिसर में सलामी गारद दिया गया ऑस्टिन ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से वार्ता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *