आईसीसी ने कोविड 19 के कारण पुरुष टी 20 विश्व कप मैच रद्द किये

नई दिल्ली । अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी 20 विश्व कप के तीन मैच कोरोना के कारण स्थगित कर दिए ।आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह फैसला कोविड-19 के नए फैलाव को देखते हुए भाग लेने वाले कई देशों द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के मद्देनजर लिया गया है।इसके अलावा यात्रा करने वाली टीमों की अपने सम्बंधित देशों में लौटने पर व्यापक क्वारंटीनक के जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है।
तीन और नौ अप्रैल को बहरीन, कुवैत , मालदीव, क़तर और सऊदी अरब के बीच होने वाले एशिया ए क्वालीफायर अब स्थगित कर दिए गए हैं।अब ये मैच 23 और 29 अक्टूबर को आयोजित होंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय अफ्रीका ए और बी क्वालीफायर्स जो अप्रैल में इस साल होने थे ,उन्हें अब 25- 31 अक्टूबर 2021 को कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *