1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

अमृता राव ने शेयर की अपने बेटे वीर की पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

विवाह फेम अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति रेडियो जॉकी अनमोल सूद पिछले साल नवम्बर में पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। माता -पिता बनने के लगभग चार महीने बाद अब अमृता राव और उनके पति अनमोल सूद ने दुनिया को अपने बेटे का दीदार कराया हैं। आरजे अनमोल ने गुरुवार को अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। अमृता और आरजे अनमोल के बेटे की यह पहली तस्वीर हैं, जिसमें उनके बेटे का चेहरा नजर आ रहा हैं। इस तस्वीर में अमृता , आरजे अनमोल और उनके बेटे वीर तीनों एक ही फ्रेम में हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को आरजे अनमोल ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- हमारी दुनिया, हमारी खुशी…वीर।

सोशल मीडिया पर अमृता और आरजे अनमोल के बेटे की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले अमृता ने बेटे के हाथ की तस्वीर शेयर की थी।
गौरतलब है उनके परिवार में खुशी का माहौल हैं। अमृता राव और अनमोल सूद ने लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने 15 मई, 2016 को शादी की थी। शादी के चार साल बाद 1 नवम्बर,2020 को अमृता और अनमोल बेटे वीर के माता-पिता बने। अपने पहले बच्चे के साथ अमृता और अनमोल बहुत खुश हैं और पूरे घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *