1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

उ0प्र0 बना नकली शराब का हब, प्रशासन की मिलीभगत से कुटीर उद्योग की तरह चल रहा है नकली शराब का कारोबार- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ । उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रयागराज में नकली शराब के पीने से हुई 9 लोगों की दु:खद मौतों पर शोक जताते हुए कहा है कि योगी सरकार के नकारापन के चलते उ0प्र0 के अधिकांश जनपदों में पूर्ववर्ती सपा, बसपा के शासनकाल में शुरू हुए नकली शराब के अवैध व्यापार व उसके परिणामस्वरूप हुईं हजारों मौतों का सिलसिला भाजपा सरकार में न केवल अनवरत जारी है बल्कि और अधिक भयावह रूप धारण कर चुका है। पूरा प्रदेश अवैध शराब व शराब माफियाओं का हब बन चुका है।

सत्ता के संरक्षण में नकली शराब के अवैध कारोबारी कुटीर उद्योग की तरह इस जानलेवा जहर को जलकुम्भी की तरह जिलों से लेकर गांवों, कस्बों तक फैला चुके हैं और सरकार इन माफियाओं के आगे बेबस और लाचार साबित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नकली शराब से हो रहीं लगातार मौतों का यह खेल सत्ता के साये में अनवरत जारी है। हर एक घटना के बाद सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन नतीजा सिर्फ ढाक के तीन पात तक सीमित रह जाता है।

जिस प्रकार प्रयागराज में 9 लोगों की नकली शराब से मौतें हुई हैं वह भाजपा सरकार की अपराधियों और माफियाओं पर नकेल डालने के फर्जी दावे का खुलासा करती हैं। नकली शराब का यह कारोबार सत्तापक्ष के विधायक, मंत्री और कुछ अधिकारियों की शह पर फल-फूल रहा है। भाजपा के एक प्रभावशाली विधायक के सिण्डीकेट के आगे योगी सरकार और प्रशासन पूरी तरह बौना साबित हो रहा है। सरकार की अकर्मण्यता का आलम यह है कि राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज और मलिहाबाद क्षेत्र में दर्जनों मौंतें हो चुकी हैं। शराब माफियाओं और इनसे जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही न होने के चलते हजारों लोग अपनी जिन्दगियां गंवा चुके हैं और उ0प्र0 के अधिकांश जनपद नकली शराब के जहर के आगोश में आ चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, फतेहपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हाथरस, गोरखपुर, कुशीनगर, मेरठ, मथुरा, बुलन्दशहर, बरेली, लखीमपुर आदि जिलों में हुईं नकली शराब से मौतों के लिए पूरी तरह योगी सरकार जिम्मेदार है। उन्होने कहा कि आखिर नकली शराब से हो रहीं मौतों का यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा?
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नकली शराब के कारोबारियों और सत्ता के संरक्षण का यह गठजोड़ इतना ताकतवर हो चुका है कि मुख्यमंत्री का आदेश भी उसके ठेंगे पर है। उन्होने कहा कि विगत दिनों नकली शराब से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की थी कि जिस जनपद में नकली शराब से मौतें होंगी, सीधे वहां के डीएम और एसपी जिम्मेदार होंगे। उन्होने कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां योगी खुले मंचों से माफियाओं और अपराधियों को चुनौती दे रहे हैं और अपनी पीठ थपथपा रहे हैं कि अपराधी अपनी जान की भीख मांगकर या तो जेल चले गये या तो प्रदेश छोड़ गये। आखिर यह कौन से लेाग हैं जिन्होने लगभग आधे उ0प्र0 के नकली शराब के आगोश में ले लिया है और सरकार उनके आगे बेबस और लाचार साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *